• Sat. Aug 22nd, 2026

    सेंट थॉमस चौराहे पर जाम से जूझते स्कूली बच्चे, सुरक्षा इंतजाम नाकाफी

    Share

    शाहगंज। नगर स्थित सेंट थॉमस चौराहा इन दिनों खराब यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की कमी से परेशानी का कारण बना हुआ है। यह क्षेत्र छह विद्यालयों के हजारों बच्चों की आवाजाही का प्रमुख मार्ग है। सुबह स्कूल खुलने और दोपहर छुट्टी के समय यहां जाम की स्थिति गंभीर हो जाती है।

    सेंट थॉमस इंटर कॉलेज समेत आसपास के विद्यालयों की दर्जनों बसें और वैन एक साथ गुजरने से वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। जाम में फंसे छोटे बच्चे गर्मी और उमस से परेशान होते हैं। अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

    चौराहा प्रमुख बाईपास मार्ग से भी जुड़ा है, जहां से एंबुलेंस का आवागमन होता है। जाम के कारण आपातकालीन वाहनों को रास्ता मिलने में दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां न स्पीड ब्रेकर है, न जेब्रा क्रॉसिंग और न ही नियमित यातायात पुलिस की तैनाती।

    मुकेश कुमार ने चौराहे को ‘स्कूल सेफ्टी जोन’ घोषित कर स्पीड ब्रेकर, स्कूल जोन संकेतक और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *