• Wed. May 13th, 2026

    नगर में निकली गुरु नानक देव जी की शोभा यात्रा का सद्भावना क्लब ने किया स्वागत

    BySatyameva Jayate News

    Nov 6, 2025
    Oplus_16908288
    Share

    जौनपुर
    नगर में आज बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभा यात्रा में भजन-कीर्तन और “वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह” के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा।

    सद्भावना क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शोभा यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया और पंच प्यारों का माल्यार्पण कर समाज में भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश दिया।
    क्लब के अध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान, सचिव विनीत गुप्ता, सह-सचिव हर्ष माहेश्वरी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. एम. पी. बरनवाल, मधुसूदन बैंकर्स, आशीष साहू, हफ़ीज़ शाह, तथा सदस्य अमित निगम, सय्यद फरोग़ अहमद, विजय अग्रवाल, आशीष जायसवाल, अमन जायसवाल, मास्टर कलीम आदि उपस्थित रहे।

    अध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान ने कहा कि “गुरु नानक देव जी ने मानवता, प्रेम और सेवा का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज को एकता और सद्भाव की राह दिखाता है।”
    शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई गुरुद्वारे पर संपन्न हुई, जहाँ संगतों को प्रसाद वितरित किया गया।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना जफराबाद अन्तर्गत जमैथा चौकी का किया गया भव्य उद्घाटन
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिह द्वारा पुलिस कार्यालय पर की जनसुनवाई
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने पुलिस आफिस के विभिन्न शाखाओं का किया साप्ताहिक निरीक्षण

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *