• Wed. May 13th, 2026

    जौनपुर स्टेशन पर यार्ड कार्य से रेल मार्ग प्रभावित, कई ट्रेनों का रूट बदला

    Share

    जौनपुर। जौनपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद खंड पर चल रहे इस कार्य के कारण रेलवे प्रशासन ने चार प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है। वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार, ट्रेन संख्या 15115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस 09, 16 और 23 मई को अब औड़िहार-जौनपुर के बजाय फेफना-मऊ-शाहगंज मार्ग से चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 15116 दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस 03, 10, 17 और 24 मई को शाहगंज-मऊ-फेफना के रास्ते संचालित होगी। इन ट्रेनों का ठहराव जौनपुर, केराकत, डोभी, औड़िहार और गाजीपुर सिटी स्टेशनों पर नहीं होगा। इसके अलावा, 03 से 25 मई के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 19045 सूरत-थावे एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-सुल्तानपुर-अयोध्या कैंट मार्ग से चलाई जाएगी। इसी तरह, 19046 थावे-सूरत एक्सप्रेस भी शाहगंज-अयोध्या कैंट-सुलतानपुर मार्ग से संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इन ट्रेनों का ठहराव वाराणसी जंक्शन, जौनपुर, मिर्जापुर और विंध्याचल स्टेशनों पर नहीं होगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले संशोधित समय-सारणी और रूट की जानकारी लेने की अपील की है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *