• Mon. Jul 20th, 2026

    बारिश में डूबी सड़कें, ग्रामीणों ने विकास कार्यों पर उठाए सवाल

    Share

    जौनपुर। ग्राम सभा डमरुआ में बारिश के बाद जलभराव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क और नालियों में पानी भरा दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बीते वर्षों में विकास कार्य अपेक्षित स्तर पर नहीं हुए, जिसके कारण बारिश शुरू होते ही जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई।

    ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क और नालियों का निर्माण मानकों के अनुरूप कराया गया होता तो जलभराव की समस्या उत्पन्न नहीं होती। उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता और सरकारी धन के उपयोग पर भी सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

    ग्रामीणों ने प्रशासन से ग्राम डमरुआ में कराए गए विकास कार्यों की तकनीकी जांच कराने, गुणवत्ता की समीक्षा करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

    Trim trim ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *