• Mon. Jun 29th, 2026

    जौनपुर में रवि किशन का बयान: पश्चिम बंगाल की राजनीति और टीएमसी पर साधा निशाना

    Ravi kishan
    Share

    जौनपुर। गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रविकिशन ने जौनपुर में पश्चिम बंगाल की राजनीति और चुनाव परिणामों को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है और इसी कारण पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से ममता बनर्जी को यह भ्रम था कि उन्हें कोई नहीं हरा सकता, लेकिन जनता ने बदलाव का फैसला लिया। रवि किशन ने यह भी कहा कि टीएमसी अब अपनी हार स्वीकार नहीं कर रही है और राज्य में हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं।
    उन्होंने टीएमसी पर “लूट, माफिया और गुंडागर्दी” के सहारे सरकार चलाने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने दावा किया कि सुवेंदु अधिकारी पर हमले जैसी घटनाएं और राजनीतिक हिंसा लगातार सामने आ रही हैं। सांसद ने टीएमसी कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता ने अब बदलाव चुन लिया है और आने वाले समय में ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *