• Sat. Aug 1st, 2026

    दूल्हा हत्याकांड के आरोपी के घर छापा

    Share



    ₹2.33 लाख की अवैध एलोपैथिक दवाएं बरामद, जांच में जुटी पुलिस
    जौनपुर के शाहगंज में चर्चित दूल्हा हत्याकांड के आरोपी शुभम सिंह के घर पर पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। खेतासराय थाना क्षेत्र के सरवरपुर वार्ड नंबर-1 स्थित आरोपी के आवास से लगभग 2 लाख 33 हजार 860 रुपये मूल्य की अवैध एलोपैथिक दवाएं बरामद की गईं।
    ख़ेतासराय पुलिस ने शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी शुभम सिंह के घर में बिना लाइसेंस के भारी मात्रा में दवाओं का भंडारण किया गया है। सूचना के बाद खेतासराय पुलिस, ड्रग इंस्पेक्टर रजत कुमार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह की संयुक्त टीम ने घर पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान आरोपी की मां संगीता सिंह घर पर मौजूद थीं। जांच में टीम को बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाएं मिलीं, जिनके संबंध में कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। अधिकारियों ने दवाओं के दो नमूने लेकर जांच के लिए सरकारी लैब भेज दिए हैं। बाकी दवाओं को ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 के तहत सूचीबद्ध कर चार प्लास्टिक की बोरियों में सील कर दिया गया। ड्रग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी शुभम सिंह के खिलाफ संबंधित न्यायालय में शिकायत वाद भी दाखिल किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस आरोपी के अन्य संभावित ठिकानों और संपत्तियों की भी जांच कर रही है।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *