जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित एलएलबी एवं एलएलएम पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के अनुसार परीक्षाएं 20 मई से शुरू होकर दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। जारी समय-सारणी के अनुसार एलएलबी प्रथम वर्ष (द्वितीय सेमेस्टर) की परीक्षाएं 20 मई से 1 जून तक, द्वितीय वर्ष (चतुर्थ सेमेस्टर) की परीक्षाएं 22 मई से 30 मई तक तथा तृतीय वर्ष (षष्ठम सेमेस्टर) की परीक्षाएं 20 मई से 29 मई तक आयोजित होंगी। द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं सुबह 8 बजे से 11 बजे तक, जबकि षष्ठम सेमेस्टर की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगी। एलएलएम द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं भी मई माह में सुबह की पाली में संपन्न कराई जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे बताया कि बीपीई तृतीय वर्ष के तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा तिथि भी बदलकर 20 मई कर दी गई है।


