• Thu. Mar 19th, 2026

    थानाध्यक्ष अहरौरा सुनील दूबे को एस एस पी आजमगढ़ ने प्रथम अंक पाने पर किया सम्मानित

    BySatyameva Jayate News

    Oct 25, 2023
    Share

    आजमगढ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा थाना मूल्यांकन प्रणाली की समीक्षा की गई। यह प्रणाली कुल 30 बिंदुओं का समावेश कर उनपर अंक प्रदान कर थानों की रैंकिंग देने के लिए विकसित की गई है। इसमें प्रार्थना पत्र, IGRS, FIR पंजीकरण, घटना अनावरण, अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटी गिरफ्तारी, त्रिनेत्र एप्प में अपराधी का डाटा फीड करना, गुंडा एक्ट में कार्यवाही इत्यादि के धनात्मक अंक एवं आम जन से दुर्व्यवहार, भ्रष्टाचार की शिकायत, अपराधी के फरार रहने, समन तामील न करने इत्यादि के ऋणात्मक अंक दिए गए हैं।
    30 बिंदुओं पर कुल मिलाकर जिस थाने को सर्वाधिक अंक माह में प्राप्त होंगे वह माह का सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया जाएगा।

    सितम्बर 2023 के विजेता-प्रथम स्थान – थाना प्रभारी सुनील दुबे व समस्त पुलिसकर्मी थाना अहरौला

    द्वितीय स्थान – तत्कालीन थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह व समस्त पुलिसकर्मी थाना मेंहनाजपुर
    तृतीय स्थान – थाना प्रभारी राजेश कुमार व समस्त पुलिसकर्मी थाना मुबारकपुर
    सर्वश्रेष्ठ क्षेत्राधिकारी – डिप्टी एस पी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी CO लालगंज
    उपरोक्त सभी को पुलिस अधीक्षक द्वारा ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
    अंतिम 03 स्थान पर रहे थाना अतरौलिया, सिधारी एवं थाना रौनापार के थाना प्रभारी को चेतावनी के साथ 30 दिवस का समय सुधार कर बेहतर प्रदर्शन करने हेतु निर्देशित किया गया।

    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ
    हजरत अली की शाहादत पर अली—अली, हाय अली की सदा से गूंज उठा शिराज—ए—हिंद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *