• Sun. Aug 16th, 2026

    पहलवान सौरभ को अखिलेश यादव ने किया सम्मानित

    Share

    जौनपुर के धर्मापुर क्षेत्र के राष्ट्रीय स्तर के पहलवान सौरभ को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सम्मानित किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले सौरभ को अखिलेश यादव ने पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया।

    यह सम्मान युवा नेता किशन यादव की पहल पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। किशन यादव धर्मापुर क्षेत्र के युवा नेता और वार्ड नंबर 72 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी हैं। उन्होंने क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की जरूरत पर जोर दिया।

    अखिलेश यादव ने पहलवान सौरभ की प्रतिभा और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सौरभ के सम्मान की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय युवाओं में भी उत्साह देखने को मिला।

    किशन यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें उचित मंच और संसाधन उपलब्ध कराने की है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहन मिलने से वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं।

    Tr

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *