• Wed. May 13th, 2026

    गौराबादशाहपुर में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश घायल होकर गिरफ्तार, साथी फरार

    Share

    जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक बाइक से किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने चोरसंड मोड़ हाईवे के पास घेराबंदी की। जैसे ही बाइक सवार युवकों को रोकने का इशारा किया गया, उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे एक बदमाश घायल हो गया और बाइक फिसलकर गिर गई। घायल बदमाश की पहचान अजय यादव निवासी उडली (सरायख्वाजा) के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। उसका साथी अंकित यादव निवासी दशरथा मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस, बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *