• Wed. Aug 12th, 2026

    दूल्हा हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 4 आरोपी गिरफ्तार

    Share

    जौनपुर में चर्चित दूल्हा हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें दो शूटरों को गोली लगी। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मुठभेड़ खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा इलाके में हुई। इसी इलाके में 1 मई को दूल्हा आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें बनाई थीं। लगातार दबिश के बाद पुलिस को यह सफलता मिली। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की कार्रवाई जारी है। सोमवार की सुबह अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में बदमाशों के पैर में गोली लगी है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी टीमें काम कर रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *