बरसठी | थाना क्षेत्र के बघनरी गांव निवासी पॉक्सो एक्ट के एक वांछित आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि बघनरी गांव निवासी मन्नू सिंह (32) पुत्र वीरेंद्र बहादुर सिंह पॉक्सो एक्ट के एक मुकदमे में वांछित चल रहा था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी का चालान कर न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, हेड कांस्टेबल पवित्र भूषण तिवारी और आरक्षी सौरभ यादव शामिल रहे।


