• Fri. May 15th, 2026

    वाराणसी की पहड़िया मंडी में पहुंचा उड़ीसा का दशहरी और लंगड़ा आम, बढ़ी बाजार की रौनक

    Share

    वाराणसी में गर्मी बढ़ने के साथ ही आम बाजार में रौनक भी बढ़ने लगी है। पहड़िया मंडी में बुधवार से उड़ीसा का दशहरी और लंगड़ा आम पहुंचना शुरू हो गया है। इससे पहले बाजार में तोतापरी और बैगनफली आम की बिक्री हो रही थी, लेकिन अब दशहरी और लंगड़ा आम आने से खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है।

    मंडी के व्यापारियों हाजी तौफीक, सुधीर सोनकर, पिंकी सोनकर, बृजेश, राजेश और असलम ने बताया कि फिलहाल दशहरी और लंगड़ा आम का थोक भाव 40 से 60 रुपये प्रति किलो चल रहा है। वहीं फुटकर बाजार में यह आम 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। व्यापारियों के अनुसार उड़ीसा से प्रतिदिन करीब 15 पिकअप गाड़ियों के जरिए आम की आवक हो रही है।

    व्यापारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में भागलपुर, बंगाल, छत्तीसगढ़ और रीवा से भी आम की खेप पहुंचेगी। इससे बाजार में आम की उपलब्धता बढ़ेगी और कीमतों में कमी आने की संभावना है। दशहरी आम की मिठास और लंगड़ा आम की सुगंध लोगों को खूब आकर्षित कर रही है, जिससे मंडी में खरीदारी तेज हो गई है।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *