• Thu. Mar 19th, 2026
    Oplus_16908288
    Share

    मातृशक्ति की राष्ट्र नवनिर्माण में भागीदारी से ही अन्त्योदय की अवधारणा मूर्त रूप लेगी : अपराजिता सोनकर

    महिलाएं घर की नींव भी हैं और राष्ट्र की धुरी भी हैं: अपराजिता सोनकर

    जौनपुर

    आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा जौनपुर महिला मोर्चा द्वारा जिला स्तर पर आत्मनिर्भर महिला सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा उसी को लेकर भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चा की बैठक आहुत बैठक की गई जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानिया ने की और मुख्य अतिथि के रूप में काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय महामंत्री अपराजिता सोनकर उपस्थित रहीं एवं कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रागिनी सिंह ने की।

    मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री अपराजिता सोनकर ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही संगठन सशक्त होगा और देश आत्मनिर्भर बनेगा मातृशक्ति की राष्ट्र नवनिर्माण में भागीदारी से ही अन्त्योदय की अवधारणा मूर्त रूप लेगी महिलाएं घर की नींव भी हैं और राष्ट्र की धुरी भी हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को समुचित नेतृत्व मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। संगठन में भी महिलाओं की भागीदारी और जिम्मेदारी बढे इसके लिए बड़ी संख्या में महिला नेतृत्व विकसित करना होगा संगठन में महिलाओं का नेतृत्व बढ़ने से देश की आधी आबादी तक मोदी सरकार एवं योगी सरकार की योजनाएं तथा संगठन की विचारधारा, कार्यक्रम व अभियान पहुंचाने का माध्यम महिलाएं स्वयं बनेगी।

    अध्यक्षता करते हुए सुरेन्द्र सिंघानिया ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, शौचालय, हर घर नल से जल, मुद्रा योजना, जनधन जैसी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन को सुगम, सुरक्षित तथा आत्मनिर्भर बनाया

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *