• Tue. Jul 28th, 2026

    अब फिल्मों में भी दिखेगा क्लाइमेट चेंज! एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और UN क्लाइमेट चेंज एक मंच पर

    Share

    प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, PLUC (पीपल लाइक अस क्रिएट) और UN क्लाइमेट चेंज (UNFCCC) ने पहली बार एक खास राउंडटेबल का आयोजन किया, जहां भारत की बड़ी फिल्म स्टूडियो, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, प्रोडक्शन हाउस, सरकारी प्रतिनिधि और क्लाइमेट लीडर एक साथ आए। मुंबई स्थित Amazon ऑफिस में हुई इस क्लोज-डोर मीटिंग में UN क्लाइमेट चेंज के एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी साइमन स्टील ने भी हिस्सा लिया।

    मीटिंग के आखिर में सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और क्लाइमेट कम्युनिटी के बीच मजबूत पार्टनरशिप बनाई जाएगी। साथ ही क्लाइमेट स्टोरीटेलिंग और सस्टेनेबल प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए एक लॉन्ग-टर्म रोडमैप तैयार किया जाएगा।

    फिल्मों और वेब सीरीज में अब दिखेगा क्लाइमेट का नया एंगल

    ‘एंटरटेनमेंट एंड क्लाइमेट इन इंडिया’ की इस पहली मीटिंग में दो बड़े मुद्दों पर फोकस किया गया। पहला, मेनस्ट्रीम फिल्मों और वेब सीरीज की कहानियों में क्लाइमेट की सच्चाई को स्वाभाविक तरीकों से शामिल करना। दूसरा, फिल्म और टेलीविज़न इंडस्ट्री में सस्टेनेबल और सर्कुलर प्रोडक्शन प्रैक्टिस को अपनाना।

    चर्चा के दौरान इस बात पर ज़ोर दिया गया कि क्लाइमेट चेंज को सिर्फ एक सोशल इश्यू की तरह नहीं, बल्कि अलग-अलग जॉनर की कहानियों का स्वाभाविक हिस्सा बनाया जाए। साथ ही राइटर और प्रोड्यूसर को साइंटिफिक और टेक्निकल सपोर्ट देने की ज़रूरत भी बताई गई, ताकि वे अपनी कहानियों में क्लाइमेट की असली तस्वीर सही तरीके से दिखा सकें।

    इन दिग्गजों ने लिया हिस्सा

    इस राउंडटेबल में मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी की सुमन रावत चंद्रा, यूएन क्लाइमेट चेंज के साइमन स्टील, एक्टर और प्रोड्यूसर दीया मिर्जा, प्राइम वीडियो इंडिया की शिलांगी मुखर्जी, अमेजन की स्तुति वी. रामचंद्र और मैथ्सी कुट्टी, रिलायंस एंटरटेनमेंट के शिबाशीष सरकार, प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के नितिन तेज आहूजा, धर्मा प्रोडक्शंस की मारिजके डिसूजा, टू डिग्रीज के सुमित रॉय, सिविक स्टूडियोज की अक्षदा भालेराव, जंगली पिक्चर्स की उज्मा खान, रॉय कपूर फिल्म्स की मालविका खत्री, यूनाइटेड नेशंस की राधिका कौल, यशराज फिल्म्स की नम्रता गोयल, मुंबई क्लाइमेट वीक के शिशिर जोशी, डॉ. चेतन सिंह सोलंकी सहित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और क्लाइमेट सेक्टर के कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

    साइमन स्टील बोले: क्लाइमेट की कहानी हर घर तक पहुंचनी चाहिए

    यूएन क्लाइमेट चेंज के एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी साइमन स्टील ने कहा कि क्लाइमेट क्राइसिस और क्लीन एनर्जी की तरफ बढ़ता बदलाव हर इंसान की जिंदगी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पर्यावरण की नहीं, बल्कि खाने, रोजगार, भविष्य और आने वाली आमदनी की कहानी है। उन्होंने कहा कि स्क्रीन स्टोरीटेलिंग के ज़रिए इन कहानियों को करोड़ों लोगों तक पहुंचाया जा सकता है और भारत की क्रिएटिव इंडस्ट्री में बड़ी भूमिका निभाई जा सकती है।

    सुमन रावत चंद्रा ने स्टोरीटेलिंग की ताकत बताई

    नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की निदेशक सुमन रावत चंद्रा ने कहा कि भारत का क्लीन एनर्जी ट्रांज़िशन सिर्फ टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से नहीं, बल्कि लोगों की भागीदारी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्टोरीटेलिंग इस बदलाव को लोगों तक आसान और प्रेरणा देने वाले तरीकों से पहुंचाने का सबसे असरदार माध्यम बन सकती है।

    शिबाशीष सरकार ने कहा, अब एक्शन का समय है

    प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष शिबाशीष सरकार ने कहा कि क्लाइमेट चेंज दुनिया की सबसे बड़ी उंगलियों में से एक है। ऐसे में मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की भी ज़िम्मेदारी है कि वह जागरूकता फैलाने के साथ-साथ समाधान का हिस्सा बने।

    दीया मिर्ज़ा बोलीं, कहानियां बदलाव ला सकती हैं

    एक्टर और प्रोड्यूसर दीया मिर्ज़ा ने कहा कि कहानियां लोगों को बदलती हैं, नई सोच पैदा करती हैं और बदलाव की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि कलाकारों की ज़िम्मेदारी है कि वे अपने समय की सच्चाइयों को पर्दे पर लाएंगे, जिसमें हमारे ग्रह की सुरक्षा भी शामिल है।

    तमसील हुसैन ने इंडिया की क्रिएटिव पावर पर भरोसा जताया

    PLUC के फाउंडर और CEO तमसील हुसैन ने कहा कि इंडिया बड़े बदलाव के दौर से गुज़र रहा है। क्लीन एनर्जी, इनोवेशन और बदलती लाइफस्टाइल की नई कहानियों को जन्म दे रही हैं। उन्होंने कहा कि हर साल 1,800 से ज़्यादा फिल्में बनाने वाला इंडिया क्लाइमेट स्टोरीटेलिंग को मेनस्ट्रीम एंटरटेनमेंट का हिस्सा बनाकर दुनिया के सामने एक नया मिसाल पेश कर सकता है।

    लंबे समय की पार्टनरशिप की ओर बढ़ा कदम

    बैठक के अंत में सभी प्रतिभागियों ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और क्लाइमेट कम्युनिटी के बीच लंबे समय तक सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई। इसके तहत राइटर्स, प्रोड्यूसर्स और स्टूडियोज को साइंटिफिक एक्सपर्टाइज उपलब्ध कराने, मेनस्ट्रीम स्टोरीटेलिंग में क्लाइमेट को शामिल करने और फिल्म, टेलीविजन व स्ट्रीमिंग में सस्टेनेबल प्रोडक्शन प्रैक्टिसेज को प्रमोट करने पर जोर दिया गया।

    ‘एंटरटेनमेंट एंड क्लाइमेट इन इंडिया’ की यह पहली पहल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और क्लाइमेट कम्युनिटी के बीच एक नए सफर की शुरुआत मानी जा रही है। इसका मकसद ऑडियंस-फर्स्ट क्लाइमेट स्टोरीटेलिंग को प्रमोट करना और फिल्म, टेलीविजन व स्ट्रीमिंग इंडस्ट्री को भविष्य के लिए ज्यादा सस्टेनेबल बनाना है।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *