• Tue. Jul 28th, 2026

    त्रिलोचन महादेव मार्ग पर गंदगी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

    Share

    जौनपुर। सावन माह शुरू होने से पहले त्रिलोचन महादेव मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर गंदगी का अंबार लगने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी है। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के समीप सड़क किनारे कूड़े का बड़ा ढेर जमा होने से दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। इसी मार्ग से सावन के दौरान प्रतिदिन हजारों शिवभक्त जलाभिषेक और दर्शन के लिए मंदिर पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से कूड़ा नहीं उठाया गया है, जिससे यह स्थान अस्थायी डंपिंग स्थल बन गया है। सड़क किनारे फैले प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाकर कूड़े का निस्तारण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो सावन में आने वाले श्रद्धालुओं को गंदगी और दुर्गंध के बीच होकर मंदिर जाना पड़ेगा।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *