• Tue. Jul 28th, 2026

    गोपालापुर समिति पर यूरिया खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़

    Share

    मड़ियाहूं। तहसील क्षेत्र के गोपालापुर सरकारी खाद समिति पर मंगलवार को यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ जुट गई। क्षेत्र के कई सरकारी केंद्रों पर खाद उपलब्ध न होने के कारण किसान यहां पहुंचे। किसानों ने बताया कि बासापुर, अढ़नपुर, मुंसीपुर और ठाठर समेत कई समितियों पर यूरिया खाद समाप्त हो चुकी है, जिससे उन्हें कई दिनों से इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। धान की रोपाई और सिंचाई के बाद फसल में यूरिया का प्रयोग आवश्यक होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में किसान गोपालापुर समिति पहुंचे और कतार में लगकर खाद प्राप्त किया। समिति के सचिव नवनीत सिंह ने बताया कि गोपालापुर समिति पर फिलहाल यूरिया खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। सभी किसानों को क्रमवार खाद वितरित की जा रही है तथा किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। इससे किसानों को काफी राहत मिली है।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *