• Sun. May 17th, 2026

    नगर पंचायत कजगांव में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ

    Share

    जफराबाद। नगर पंचायत कजगांव में शासन द्वारा मनोनीत किए गए सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। समारोह में एसडीएम अतिरिक्त सुनील कुमार भारती ने मनोनीत सभासद डॉ राजेश पाण्डेय और संतोष मिश्र सुग्गु को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में नगर पंचायत परिसर में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जौनपुर जिलाध्यक्ष अजित प्रजापति ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मनोनीत सभासद शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के विकास में सभी जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

    शपथ ग्रहण के बाद मनोनीत सभासदों ने कहा कि शासन द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी चन्दन सिंह गौंड, ब्लॉक प्रमुख पति करंजाकला सुनील यादव मम्मन, दिवाकर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *