• Thu. Aug 20th, 2026
    Share

    जौनपुर, 20 अगस्त। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने एक-एक कर शिकायतकर्ताओं से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    जनसुनवाई के दौरान विभिन्न मामलों से जुड़ी शिकायतें लेकर फरियादी पुलिस कार्यालय पहुंचे। एसएसपी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

    उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पीड़ितों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान कराया जाए। पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *