• Thu. Jul 9th, 2026

    जमीन और निर्माण विवाद में दोनों पक्षों पर मुकदमा, नौ नामजद

    Barasathi
    Share

    बरसठी (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के ओझापुर गांव में आबादी की जमीन और निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर नौ लोगों को नामजद किया है। मामले की जांच की जा रही है।

    पहले पक्ष की ओर से ललिता देवी की तहरीर पर रामप्रवेश, उनकी पत्नी सुमित्रा, पुत्र सिट्टू, नन्हकू और पुत्री देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि सभी लोग आबादी की जमीन पर जबरन कब्जा कर निर्माण करने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर ललिता देवी, उनके पति और सास के साथ मारपीट की गई। इस दौरान ललिता देवी के कान की झुमकी भी खींच ली गई, जिससे उन्हें चोटें आईं।

    वहीं दूसरे पक्ष से सुमित्रा देवी की तहरीर पर सुरेश, रमेश, गीता देवी और ललिता देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि कच्चे मकान की छाजन की मरम्मत के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और सामान छीन लिया।

    थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

    Trimurti hospital

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *