• Thu. Jul 9th, 2026

    बस और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, एक यात्री गंभीर घायल

    Share

    चंदवक (जौनपुर)। आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बजरंग नगर बाजार के समीप गुरुवार को रोडवेज बस और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा।

    जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ से वाराणसी जा रही रोडवेज बस की सामने से आ रहे ट्रेलर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराया, जिससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया।

    हादसे में घायल यात्री की पहचान आजमगढ़ जनपद के गोसाई बाजार निवासी सूरज पुत्र महेंद्र सरोज के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही चंदवक पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी भेजवाया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।

    थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में शिकायत मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    Trimurti hospital

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *