• Wed. May 13th, 2026

    जौनपुर में नए डीएम सैमुअल पॉल एन ने संभालते ही किया प्रशासनिक फेरबदल

    Share

    जौनपुर। नए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने कार्यभार ग्रहण करते ही प्रशासनिक स्तर पर बदलाव शुरू कर दिए हैं। उन्होंने जिले में तैनात दो उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में फेरबदल के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, बदलापुर की उपजिलाधिकारी योगिता सिंह को मछलीशहर का नया एसडीएम बनाया गया है। वहीं, मछलीशहर के न्यायिक एसडीएम शिव प्रताप को अब बदलापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, यह बदलाव कार्यप्रणाली को तेज करने और जनसेवा को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। इससे क्षेत्रीय स्तर पर प्रशासनिक कामकाज में और अधिक सक्रियता आने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यभार संभालने के बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी की। बैठक में उन्होंने कानून-व्यवस्था, विकास योजनाओं और राजस्व मामलों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए और सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *