• Wed. May 13th, 2026

    जौनपुर में नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने संभाला कार्यभार

    Share

    जौनपुर। जनपद जौनपुर को नए जिलाधिकारी के रूप में श्री सैमुअल पॉल एन मिले हैं, जिन्होंने मंगलवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के दौरान उन्होंने कोषागार कार्यालय पहुंचकर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं।
    कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकताओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाते हुए आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
    इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *