• Mon. Jun 15th, 2026

    जौनपुर में बेरोजगारी और दूल्हा हत्याकांड पर गरजे समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह

    Share

    जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने जौनपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान जिले की कानून-व्यवस्था, दूल्हा हत्याकांड और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर सरकार एवं प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड में अब तक दो इनामिया आरोपियों की गिरफ्तारी न होना प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

    अशोक सिंह ने आरोप लगाया कि जिले के जनप्रतिनिधि जनता की मूल समस्याओं के समाधान के बजाय राजनीतिक स्वार्थों में उलझे हुए हैं, जबकि आम जनता विकास, रोजगार और सुरक्षा की उम्मीद लगाए बैठी है। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।

    उन्होंने कहा कि जौनपुर में उद्योगों और फैक्ट्रियों की कमी के कारण युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। बढ़ता भ्रष्टाचार और बेरोजगारी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

    समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से राजनीति से ऊपर उठकर जनहित में कार्य करने तथा जौनपुर के समग्र विकास के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते रोजगार, सुरक्षा और विकास के मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया गया तो जनता जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed