• Tue. May 19th, 2026

    मुस्लिम समाज अब अपने राजनीतिक नेतृत्व के लिए जागरूक हो चुका है : इमरान बंटी

    Share

    जौनपुर। एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कहा कि देश के तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दलों का आधार अब केवल मुस्लिम वोट पर टिक गया है, क्योंकि पिछड़ा और दलित वर्ग का बड़ा हिस्सा भारतीय जनता पार्टी की ओर शिफ्ट हो चुका है। उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि टीएमसी ने 294 विधानसभा सीटों में से 80 सीटें जीतीं, जिसमें पार्टी द्वारा उतारे गए 47 मुस्लिम प्रत्याशियों में 32 उम्मीदवार विजयी रहे।

    वह मछलीशहर कैम्प कार्यालय पर आयोजित मछलीशहर नगर एवं मुंगराबादशाहपुर विधानसभा पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। इमरान बंटी ने कहा कि आजादी के बाद मुस्लिम समाज ने कभी अपने अलग नेतृत्व की बात नहीं की और तथाकथित सेक्युलर पार्टियों पर भरोसा जताया, लेकिन इन दलों ने मुस्लिम समाज को राजनीतिक रूप से हाशिए पर पहुंचा दिया। उन्होंने कहा कि जब एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi मुस्लिम समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी की बात करते हैं, तो उन्हें एजेंट और चरमपंथी कहकर बदनाम करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने दावा किया कि अब मुस्लिम समाज जागरूक हो चुका है और अपने नेतृत्व को मजबूत करने के लिए संघर्ष कर रहा है।

    जिला सचिव कामरान अहमद और जिला संयुक्त सचिव डॉ. मकसूद अहमद ने संयुक्त रूप से संगठन की सक्रिय सदस्यता अभियान पर जोर देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ें और सक्रिय सदस्यता अभियान को तेज करें। बैठक में जिला संयुक्त सचिव मोहम्मद अकरम, मुंगरा विधानसभा अध्यक्ष शाह आलम, मछलीशहर नगर युवा अध्यक्ष शाहज़मन, जलालुद्दीन एडवोकेट, सलमान, शमशेर राइन, मिर्ज़ा शानु, शम्श उमर, सोनू, फ़राज़ सिद्दीकी, नसीम और अमन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *