• Sat. Apr 18th, 2026

    जिले के क्रिकेट प्रेमियो के लिए माउंट लिट्रा zee स्कूल निदेशक अरविन्द सिह खोलने जा रहा बडी एकेडमी क्रिकेटर रोहित शर्मा की टीम बच्चो को सिखायेगी क्रिकेट

    BySatyameva Jayate News

    Apr 18, 2026
    Oplus_16908288
    Share

    जौनपुर

    हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी
    क्रिकेट में अपना भविष्य तलाश रहे युवा खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान हिटमैन रोहित शर्मा जिले में क्रिकेटर तैयार करेंगे। वे फतेहगंज स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में क्रिकेट अकादमी शुरू करने जा रहे है। उक्त विद्यालय के साथ उनका अनुबंध हो चुका है। दावा किया जा रहा है कि इस अकादमी में आधुनिक और प्रोफेशनल क्रिकेट ट्रेनिंग की सुविधा होगी। जिससे जिले के क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर मंच और मार्गदर्शन मिलेगा।
    विद्यालय परिसर में ही आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए विद्यालय के निदेशक अरबिंद कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा के अकादमी के साथ अनुबंध हो चुका है। उनके सलाहकार भारतीय क्रिकेटर धवल कुरकर्णी खुद अकादमी पर आकर अकादमी के खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रशिक्षण मुहैया कराएगे। उन्होंने बताया कि विद्यालय में ही अंतर्राष्ट्रीय मानक के हिसाब से मैदान बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है जो जून तक पूरा कर लिया जाएगा। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को विशेष मौका मिलेगा। उक्त अकादमी में विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण दी जाएगी। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों से अकादमी जो भी फीस रखेगा उसको उन्हें देना होगा। हमारा लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्र के उन प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ाने का मंच मिले, जिनके पास संसाधन कम हैं लेकिन जुनून असीम है। रोहित शर्मा की क्रिकेट एकेडमी के साथ हुए अनुबंध से न केवल पिच का स्तर ऊंचा होगा, बल्कि ट्रेनिंग भी विश्वस्तरीय होगी।
    उन्होंने कहा कि क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि एक करियर है। हम चाहते हैं कि माउंट लिट्रा जी स्कूल से ऐसे खिलाड़ी निकलें जो भारत का नाम रोशन करें। बताया कि रोहित शर्मा के अकादमी में वर्ष में एक बार देशभर के बच्चों को बुलाया जाता है। 15 से 20 दिनों तक चलने वाले उक्त प्रशिक्षण में शामिल खिलाड़ियों को सारी सुविधाएं फ्री में दी जाती है। वहां से चयनित बच्चे आईपीएल और भारतीय क्रिकेट टीम में भी दस्तक देंगे। यह पहल माउंट लिट्रा जी स्कूल को शिक्षा और खेल के क्षेत्र में एक नया आयाम देगी। रोहित शर्मा की एकेडमी के साथ साझेदारी से न केवल क्रिकेट पिच का स्तर ऊंचा होगा, बल्कि ट्रेनिंग, कोचिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में और भी बड़े कार्यक्रमों की योजना है, जिसमें खेल और शिक्षा दोनों को मजबूत किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के माता-पिता और छात्रों के लिए यह सुनहरा मौका है।
    पत्रकार वार्ता के दौरान स्कूल की प्रिंसिपल श्वेता मिश्रा ने बताया कि यहां अलग अलग आयु वर्ग के खिलाडियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि उनका समग्र विकास हो सके। इस अकादमी के माध्यम से जिले के क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर मंच और मार्गदर्शन मिलेगा। निदेशक विख्यात सिंह ने कहा कि रोहित शर्मा की एकेडमी के साथ साझेदारी से न केवल क्रिकेट पिच का स्तर ऊंचा होगा, बल्कि ट्रेनिंग, कोचिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा।
    संरक्षक दिनेश सिंह ने कहा कि यह पहल माउंट लिट्रा जी स्कूल को शिक्षा और खेल के क्षेत्र में एक नया आयाम देगी। वार्ता में संरक्षक रमेश सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर कार्तिकेय सिंह व विकास सिंह भी मौजूद रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *