• Wed. Jun 24th, 2026
    VBSPU
    Share

    जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 30वां दीक्षांत समारोह 27 जुलाई को आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित मेजर जनरल गौरव गौतम होंगे। इस संबंध में राजभवन ने विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र जारी कर सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

    मेजर जनरल गौरव गौतम वर्तमान में उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय में अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) के पद पर कार्यरत हैं। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) पुणे और भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून से जुड़े रहे हैं तथा युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने के लिए जाने जाते हैं।

    कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह की तैयारियां शैक्षणिक और प्रशासनिक स्तर पर तेजी से चल रही हैं। उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के वायवा और अन्य औपचारिकताओं को समय से पूरा कराया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर, प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवनों, छात्रावासों, अतिथि गृह तथा वाइस चांसलर सूट में साफ-सफाई, रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। समारोह को सफल बनाने के लिए गठित 53 समितियां लगातार कार्य कर रही हैं और राजभवन के साथ कई दौर की समीक्षा बैठकें भी हो चुकी हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *