योगी सरकार महाकुम्भ के वैश्विक प्रचार प्रसार के लिए ले रही तकनीक का सहारा,
सीएम योगी के निर्देश पर महाकुंभ 2025 की वेबसाइट तैयार की गई है,
महाकुंभ की वेबसाइट kumbh.gov.in का शुभारंभ सीएम योगी ने 6 अक्टूबर को किया था,
इस वेबसाइट को लगातार देश और विदेश में हिट्स मिल रहे हैं,
महाकुंभ की वेबसाइट को दुनिया भर के लोग देख रहे हैं,
अब तक एक लाख से ज्यादा हिट्स इस वेबसाइट को मिल चुके हैं,
हिंदुस्तान के साथ ही विदेशों में भी बड़ी संख्या में लोग इस वेबसाइट को देख रहे हैं,
वेबसाइट में महाकुंभ के धार्मिक और पौराणिक मान्यता के साथ ही उसके इतिहास के बारे में जानकारी दी गई है,
महाकुंभ में प्रमुख स्नान पर्वों की तिथियां और अखाड़ों के बारे में जानकारी दी गई है,
संत परंपरा में अलग-अलग संप्रदायों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई है,
देश विदेश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों की यात्रा सुगम बनाने के लिए यह वेबसाइट बेहद उपयोगी है,
इसके जरिए होटल और टेंट सिटी की बुकिंग भी की जा सकती है,
महाकुंभ 2025 को लेकर एक मोबाइल ऐप MAHAKUMBH MELA 2025 भी तैयार किया गया है,
इसको भी अब तक लाखों लोग अपने मोबाइल में डाउनलोड कर चुके हैं,
इस मोबाइल ऐप को गूगल मैप से जोड़ा गया है,
इस ऐप में भी महाकुंभ को लेकर तमाम जानकारियां दी गई है,
महाकुंभ में आने वाला कोई भी व्यक्ति गूगल मैप की मदद से कहीं पर भी पहुंच सकता है,
यह बेवसाइट और मोबाइल ऐप महाकुंभ के बारे में लोगों की जिज्ञासाओं को शांत करेगी,
महाकुंभ में आना चाहते हैं तो उनके ट्रैवल प्लान को भी तय करने में मददगार साबित होगी,
हालांकि महाकुंभ को लेकर कुछ फर्जी वेबसाइट की जानकारी भी सामने आई है,
एडीएम महाकुंभ मेला विवेक चतुर्वेदी ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है,
कहा है कि प्राधिकरण की वेबसाइट kumbh.gov.in
ही ऑथेंटिक वेबसाइट है,
लोगों को इसी वेबसाइट के जरिए अपने ट्रैवल को प्लान करना चाहिए।

