• Sun. Feb 22nd, 2026
    Oplus_16908288
    Share

    सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया विद्यालय का वार्षिकोत्सव

    जौनपुर । तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर के मुख्य भवन के मारकंडेय सिंह सभा कक्ष में आयोजित संस्थापक समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र सरकार कृपाशंकर सिंह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया । सरस्वती वंदना ,स्वागत गीत के पश्चात मुख्य अतिथि एवं समस्त आगतजनो का बैज अलंकरण ,बूके एवं अंगवस्त्र के माध्यम से प्रधानाचार्य डा सत्य प्रकाश सिंह द्वारा स्वागत किया गया । विद्यालय की वार्षिक प्रगति आख्या दिनेश कुमार सिंह प्रवक्ता के द्वारा पढ़ा गया ।

    मुख्य अतिथि कृपाशंकर सिंह ने विद्यालय की चौमुखी विकास एवं गौरवशाली इतिहास को विस्तार पूर्वक साझा किया आगे उन्होंने कहा कि अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है,आज देश के हर प्रदेश में यहाँ के छात्र जरूर मिलेंगे ।उन्होंने प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह एवं प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और कहा कि विद्यालय के निर्धन एवं असहाय मेधावी विद्यार्थि को धनेश्वरी देवी ट्रस्ट से इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की पढ़ाई में पूर्ण आर्थिक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन प्रदान किया। पुरस्कार वितरण समिति के द्वारा विभिन्न प्रकार के वर्ष भर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक एवं कला उत्सव के कार्यक्रम में प्रदेश स्तर तक परचम लहराने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि के द्वारा प्रस्तुत किया गया । तिलकधारी सिंह तिलकधारी मेधा पुरस्कार के द्वारा पात्र विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया । प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने सभी आगंतुकों को तिलकधारी सिंह जी की छपी फोटो वाला दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। प्रधानाचार्य जी ने कहा कि मेरे प्रत्येक सांस एवं धड़कन विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए ही बनी है मैं अपने पूरे सेवा काल में निरंतर विद्यालय को नित नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने का सर्वोत्तम प्रयास करता रहूंगा । प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह ने प्रधानाचार्य की भूरि भूरि प्रशंसा करते रहे ,,अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में दिनेश प्रताप सिंह एडवोकेट ने भी प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह के उत्साह ,,विद्यालय के प्रति असीम समर्पण एवं कर्मठता की हृदय की गहराइयों से प्रशंसा करते रहे । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रवक्ता डॉक्टर सुनील कुमार सिंह ने किया। विद्यालय की संगीत प्रवक्ता डॉ प्रीति उपाध्याय के द्वारा राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम समाप्त की घोषणा की गई ।पूर्व प्रधानाचार्य डॉक्टर बिरेंद्र प्रताप सिंह, प्रबंध समिति के सदस्य दुष्यंत सिंह एडवोकेट, ओमप्रकाश सिंह भाजपा नेता, राजवीर सिंह राजा ,प्रबंध समिति के सदस्य गण रविंद्र सिंह, दिनेश सिंह, अनिमेष सिंह, प्रधानाचार्य डॉक्टर संजय चौबे ,डॉक्टर रमेश चंद्र सिंह ,डॉक्टर जयप्रकाश सिंह , शशिकांत सिंह विकास अधिकारी,डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉक्टर समर बहादुर सिंह टीडी कॉलेज के प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षक नेता डॉ विजय कुमार सिंह , सर्वेश कुमार सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य,वशिष्ठ नारायण सिंह, अन्य गणमान्य लोग एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed