जौनपुर। जनपद के वीरभानपुर गांव के होनहार युवक प्रद्युम्न सिंह ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कैशियर पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
प्रद्युम्न सिंह, आनन्द सिंह के सुपुत्र हैं। बचपन से ही मेधावी एवं शांत स्वभाव के प्रद्युम्न ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन और निरंतर कठिन परिश्रम को दिया है। उन्होंने साबित किया कि दृढ़ संकल्प और सही दिशा में किए गए प्रयास से ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं।
जैसे ही उनके चयन की सूचना गांव और आसपास के लोगों को मिली, बधाई देने वालों का उनके घर पर तांता लग गया। ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि प्रद्युम्न की सफलता अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
बेटे की सफलता पर पिता आनन्द सिंह एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया और प्रद्युम्न के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

