• Fri. May 1st, 2026

    हृदय रोग से पीड़ित कोतवाल का निधन, गांव में शोक

    Share

    मछलीशहर: कोतवाली क्षेत्र के बरहता गांव निवासी और बांदा जिले में तैनात कोतवाल पुरुषोत्तम यादव (54) का शुक्रवार सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित थे।

    बताया जाता है कि उनके हृदय में पेसमेकर लगा था, लेकिन हाल में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान सुबह करीब 8 बजे उनका निधन हो गया।

    निधन की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पार्थिव शरीर को पैतृक आवास बरहता लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के बाद उनका दाह संस्कार कर दिया गया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *