पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरपतहाँ थाना पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में की गई। सरपतहां थाने के प्रभारी यजुवेंद्र सिंह ने शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे बताया कि उनके नेतृत्व में उपनिरीक्षक बृजकिशोर राय ने कांस्टेबल अमरजीत वर्मा के साथ शुक्रवार सुबह करीब 4:45 बजे बासुपुर गांव में दबिश देकर दोनों अभियुक्तों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रफीक (46) पुत्र मोती और सहबान (38) पुत्र मो. रफीक के रूप में हुई है, जो सरपतहाँ क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ मुकदमा संख्या 284/611, धारा 504, 506 और 427 भादवि के तहत मामला न्यायालय में लंबित था। पेशी पर उपस्थित न होने के कारण उनके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

