• Mon. Jun 15th, 2026

    घर पर हमला, परिवार दहशत में; आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी

    Share

    जौनपुर: सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के पाल्हा मऊ कला गांव में एक परिवार पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया और दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। घटना के दौरान परिवार के सदस्य जान बचाने के लिए घर के अंदर छिप गए।

    पीड़ित रमेश चंद यादव ने बताया कि उन्होंने गुरुवार को पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन इसके बावजूद शुक्रवार को आरोपी दोबारा पहुंचे और खुलेआम धमकी दी। आरोप है कि विकास, तेज बहादुर, जितेंद्र सहित अन्य लोगों ने जान से मारने की धमकी दी।

    पीड़ित पक्ष ने डायल 112 पर सूचना दी, लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद से परिवार भयभीत है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed