• Wed. Aug 12th, 2026

    खुटहन पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

    Share

    जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खुटहन थाना पुलिस ने एक मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

    पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को थाना खुटहन पर दर्ज मु.अ.सं. 173/26 धारा 74/351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सचिन गौतम पुत्र शिवकुमार उर्फ मिंटू गौतम, निवासी ग्राम पिलकिछा, थाना खुटहन को पिलकिछा बाजार-बदलापुर रोड से गिरफ्तार किया गया।

    पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पहले से भी एक अन्य मुकदमा मु.अ.सं. 124/26 धारा 75/115(2)/351(3) बीएनएस थाना खुटहन में दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।

    इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक हरिशंकर यादव, कांस्टेबल सोनू निषाद एवं कांस्टेबल अरविंद कुमार मिश्रा की टीम ने अंजाम दिया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *