• Wed. May 13th, 2026

    न्यायमूर्ति नीरज जी ने चौकियां धाम में टेका मत्था

    Share

    चौकियां धाम, जौनपुर। प्रयागराज उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एवं जौनपुर जिले के प्रशासनिक जज नीरज तिवारी ने जनपद आगमन पर माता शीतला चौकियां धाम में परिवार सहित मत्था टेक करके पूजन अर्चन किया। साथ ही कहा कि माता शीतला चौकियां माई जगजननी हैं। माता का दर्शन कर धन्य हो गया। इस मौके पर माता शीतला चौकियां धाम ट्रस्ट ने महंत विवेकानन्द विवेक महराज के नेतृत्व में न्यायमूर्ति को माता शीतला प्रतिमा भेंट करते हुये अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर जिला जज सुशील शशि, सीजेएम स्वेता यादव, जज शालिनी जी, महंत विवेकानन्द विवेक महराज जी, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट, प्रबंधक अजय पंडा, मंदिर अध्यक्ष विकास पंडा, उप महंत सुजीत पंडा, विशाल पंडा, राजेश पंडा, एक्टर आशीष माली सहित तमाम न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी आदि मौजूद रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *