• Sun. Jul 26th, 2026
    Trim
    Share

    खुटहन, जौनपुर। थाना क्षेत्र के धमौर गांव में शनिवार रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी रविवार सुबह घर लौटने पर परिजनों को हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    धमौर निवासी इसरार पुत्र खालिक के अनुसार, शनिवार शाम घर में जहरीला सांप दिखाई देने के बाद परिवार भय के कारण मकान में ताला लगाकर पड़ोसी के घर रात बिताने चला गया था। इसी दौरान चोरों ने मास्टर चाबी से मुख्य दरवाजा खोलकर घर में प्रवेश किया और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी तीन सोने की अंगूठियां, कान का झाला, मांगटीका, दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी चांदी की पायल और करीब 70 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।

    रविवार सुबह परिवार के लौटने पर घर का ताला खुला मिला और सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *