• Sun. Jul 26th, 2026

    दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि मेजर जनरल गौरव गौतम पहुंचे विश्वविद्यालय

    Share

    जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि मेजर जनरल गौरव गौतम, विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित एवं एनसीसी उत्तर प्रदेश के अपर महानिदेशक, विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने उनका स्वागत किया।

    मेजर जनरल गौरव गौतम के साथ ग्रुप कैप्टन विकास पंजियार, ग्रुप कमांडर, एनसीसी वाराणसी ग्रुप ‘बी’ तथा कर्नल आलोक सिंह धर्मराज, कमांडिंग ऑफिसर, 98 यूपी बटालियन एनसीसी, जौनपुर भी विश्वविद्यालय पहुंचे। विश्वविद्यालय की ओर से उनका भी स्वागत किया गया।

    कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने मुख्य अतिथि एवं उनके साथ आए अधिकारियों का अभिनंदन करते हुए 30वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों और व्यवस्थाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. विनोद सिंह और वित्त अधिकारी आत्म प्रकाश धर द्विवेदी उपस्थित रहे।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *