• Mon. Jun 29th, 2026

    जेसीआई चेतना ने लगाया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

    Share

    जौनपुर। जेसीआई चेतना ने समाजसेवा एवं मानवता के उद्देश्य से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जहां युवाओं एवं समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुये रक्तदान करके मानव सेवा का संदेश दिया।
    इसके पहले शिविर का शुभारम्भ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया जिसके बाद चिकित्सकों की टीम ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद रक्त संग्रह किया। शिविर में 70 की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
    संस्थाध्यक्ष सरला महेश्वरी ने रक्तदाताओं को स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्री देकर कहा कि आपके सहयोग से कई जरूरतमन्द लोगों की जान बचायी जा सकती है। सचिव वंशिका ने रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया।
    कार्यक्रम में ज्ञानश्वरी गुप्ता ने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील किया। समाजसेवी युवाओं के साथ संस्था सदस्य ज्योति शाह, चन्दा बरनवाल, ममता कश्यप ने भी रक्तदान किया।
    सदर अस्पताल के रक्तदान इंचार्ज डॉ. शेख खान, डॉ. मनीष सिंह, आलोकमणि त्रिपाठी, शालिनी मौर्य की उपस्थिति में रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *