• Mon. Feb 23rd, 2026

    जौनपुर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा ग्राम पंचायत धर्मापुर में चल रहे जल जीवन मिशन कार्य का निरीक्षण किया गया।

    BySatyameva Jayate News

    Sep 15, 2022
    Share

                  निरीक्षण के दौरान एक्सईएन जल निगम राजेश गुप्ता ने बताया कि ग्राम पंचायत में 17 किलोमीटर पाइप डाली गई है, 661 के सापेक्ष 375 लोगों को कनेक्शन दे दिया गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि अवशेष लोगों को शीघ्र अति शीघ्र कनेक्शन दे दिया जाए। एक्सईएन जल निगम ने बताया कि प्रत्येक घर से रु 50 महीना चार्ज किया जाएगा और निःशुल्क कनेक्शन दिया जा रहा है।
                जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था वेलस्पन को निर्देशित किया कि जो भी कार्य करा रहे हैं उसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें और प्रतिदिन 500 से 600 कनेक्शन दिए जाए। जिलाधिकारी ने वेलस्पन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि मजदूर, मशीनों की संख्या बढ़ाकर त्रीव गति से कार्य कराएं। जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणों से वार्ता कर पानी के संबंध में जानकारी ली और कहा कि अधिक से अधिक लोग जल का कनेक्शन ले ले। एक्सईएन जल निगम को निर्देशित किया कि स्टोर पर स्वयं जाकर सामान की गुणवत्ता की जांच करें।
                 जिलाधिकारी ने पानी की टंकी की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि संभव हो तो बगल में बने स्टोर रूम की जगह नई टँकी बनाए जाने का डीपीआर बनाया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि थर्ड पार्टी से कार्यों की जांच कराई जाए। एक्सईएन जल निगम को निर्देशित किया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान एवं सचिव की बैठक कराई जाए।
               इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, वेलस्पन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रविंदर कुमार, केके तिवारी, जेई जल निगम विपिन कुमार सहित अन्य अधिकारीगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

    अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह
    पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह ने पत्रकारों को वितरित की क्रिकेट किट, खेलों को बताया सर्वांगीण विकास का माध्यम
    सद्भावना क्लब जौनपुर का 31वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed