• Thu. Mar 19th, 2026
    Share

    विकास खण्ड रामपुर मुख्यालय पर हुए उप चुनाव में ब्लाक प्रमुख रही नीलम सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले राहुल सिंह ने नीलम सिंह को पटखनी देते हुए 11 मतो से जीत दर्ज करा दिया है। भारी गहमा गहमी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज दिन में 11 बजे से 03 बजे तक मतदान हुआ और उसके बाद गणना करायी गयी।
    उप चुनाव में अविश्वास लाने वाले राहुल सिंह और नीलम सिंह आमने सामने चुनाव लड़ रहे थे। चुनाव प्रक्रिया में भाग लेते 99 सदस्यों ने मतदान किया गणना के समय 04 मत निरस्त हो गये। 95 बैध मतो में राहुल सिंह को 53 वोट मिले जबकि पूर्व प्रमुख नीलम सिंह को 42 वोट मिला इस तरह राहुल 11 वोट से विजयी घोषित कर दिये गये। हलांकि प्रमाणपत्र जिलाधिकारी के द्वारा जनपद मुख्यालय पर दिया गया।

    जिले के रामपुर ब्लाक में पिछले माह राहुल सिंह ने नीलम सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाया और जिलाधिकारी के समक्ष वीडीसी सदस्यो की परेड कराया। जिलाधिकारी ने अविश्वास प्रस्ताव आने पर उप चुनाव कराने का निर्णय लिया। जिसके तहत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज शुक्रवार को मतदान कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौजूद रहे तो अन्य व्यवस्थाओ का संचालन उप जिलाधिकारी मड़ियाहूँ अर्चना ओझा करती रही।

    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ
    हजरत अली की शाहादत पर अली—अली, हाय अली की सदा से गूंज उठा शिराज—ए—हिंद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *