• Tue. Feb 24th, 2026
    Share

    जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की

             डेंगू वार्ड के निरीक्षण के दौरान पाया कि डेंगू वार्ड में कुल 4 मरीज भर्ती है और सभी का स्वास्थ्य ठीक है उन्होंने डेंगू वार्ड में भर्ती अजय, संतोष, पिंटू एवं निर्मला से अस्पताल के द्वारा दी जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली और उन्होंने प्रभारी सीएमएस अभिमन्यु कुमार को निर्देशित किया है कि भर्ती मरीजों का अच्छे से इलाज किया जाए, किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। डेंगू वार्ड सहित अन्य वार्डों में साफ-सफाई का एंटी लारवा का छिड़काव नियमित रूप से किया जाए।
            आयुष विभाग में जाकर दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की और चिकित्सक का नाम एवं उपलब्ध दवाओं की सूची लगाए जाने के निर्देश दिए। ब्लड बैंक में जाकर उपलब्ध ब्लड की जानकारी ली और निर्देशित किया कि रक्तदान शिविर लगाकर ब्लड यूनिट की संख्या बढ़ाई जाए।
               जिलाधिकारी ने कहा कि डेंगू को देखते हुए सभी सीएससी एवं पीएचसी सक्रिय है जिला अस्पताल के निरीक्षण में भी व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त मिली है। उन्होंने जनपद वासियों से भी अपील की है कि स्वयं भी जागरूक हो सतर्क रहें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा इमरजेंसी वार्ड, पोषण पुनर्वास केंद्र में जाकर भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य संबंध में जानकारी ली और चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
    संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिह ने टी डी इंटर कालेज मे हो रही बोर्ड परीक्षा का किया निरीक्षण प्रिसिपल डाँ सत्यप्रकाश सिह ने किया स्वागत
    अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह
    पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह ने पत्रकारों को वितरित की क्रिकेट किट, खेलों को बताया सर्वांगीण विकास का माध्यम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed