• Tue. Feb 24th, 2026
    Share

    पूर्व विधायक की पुण्यतिथि पर प्राथमिक विद्यालय कयार में दंत चिकित्सा शिविर व स्कूल बैग का वितरण

    उत्तर प्रदेश भारतीय चिकित्सा परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डा.रामकृष्ण उपाध्याय की 14 वीं पुण्यतिथि सोमवार को कंपोजिट विद्यालय कयार सोंधी पर मनाई गई। इस दौरान छात्रों में स्कूल बैग व फल का वितरण किया गया। साथ ही शिविर लगाकर दंत चिकित्सक डा.देवव्रत उपाध्याय ने छात्रों के दांतों की जांच कर उनको निशुल्क दवा का वितरण किया।
    पूर्व विधायक के पौत्र विकेश उपाध्याय ने कहा कि डा.रामकृष्ण उपाध्याय ने चिकित्सकीय क्षेत्र में एक मिसाल कायम किया। उनके द्वारा गरीब-मजलूमों का नि:शुल्क आंख का आपरेशन किया जाता था। जनता के पहरूआ के रूप में उन्होंने पूरी जिंदगी कार्य किया। जिसका ही परिणाम है कि जनता ने उन्हें कई बार ब्लॉक प्रमुख और विधायक चुना। आज भी क्षेत्र में उनका नाम लोग बड़े ही सम्मान से लेते है।
    प्रधानाध्यापक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि डा.रामकृष्ण ने जनप्रतिनिधि रहते
    हुए क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराया। जिसका परिणाम यह है कि आज भी जनता उनको याद करती है। उन्होंने कठिन परिश्रम कर चिकित्सकीय व राजनीति क्षेत्र में एक मुकाम हासिल किया। वे आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौक़े पर सहायक अध्यापक लालमन, शिवेंद्र सिंह, दिनेश यादव, राजन पांडेय, सरोज उपाध्याय, शिक्षामित्र वंदना मौर्या, शशिकला मौर्या, दीपक उपाध्याय, हिमांचल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

    संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिह ने टी डी इंटर कालेज मे हो रही बोर्ड परीक्षा का किया निरीक्षण प्रिसिपल डाँ सत्यप्रकाश सिह ने किया स्वागत
    अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह
    पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह ने पत्रकारों को वितरित की क्रिकेट किट, खेलों को बताया सर्वांगीण विकास का माध्यम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed