• Thu. May 28th, 2026
    Share

    समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के आह्वान पर जौनपुर के युवाओं ने किया रक्तदान

    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शनिवार को नगर के ईशा हॉस्पिटल में ज्ञान प्रकाश सिंह मुख्य ट्रस्टी श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जहां पर सैकड़ों की संख्या में जनमानस उपस्थित रहे व रक्तदान किया। साथ ही उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर ईश्वर से प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की। अंत में ज्ञान प्रकाश सिंह ने सभी रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अस्पताल के स्टाफ निर्मल श्रीवास्तव, पूर्णिमा यादव, संतोष कन्नौजिया व मोहित मौर्या मौजूद रहे। रक्तदान करने वालों में रामकृष्ण दूबे, मयंक नारायण,अंजू सिंह, शैलेंद्र सोनकर शैलेंद्र सोनकर, सुजीत सिंह,पवन सिंह, मुन्ना सिंह,राजेश किशोर,रामजी, नीरज श्रीवास्तव, सिप्पिन रघुवंशी, दीपक उपाध्याय,आनन्द यादव,हर्ष सिंह, राहुल, विशाल, अवनीश, ऋषि श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। अन्त में समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि शिवा सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *