• Sun. Apr 12th, 2026
    Share

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव निर्देश पर चलायें जा रहे देश बचाओं देश बनाओं समाजवादी पद यात्रा का 48वां दिन

    महराजगंज से खेमपुर मुंगरा बादशाहपुर पहुंचा पदयात्रियों को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि भाजपा राज में किसान और नौजवान सबसे ज्यादा उत्पीड़न के शिकार हैं। सरकार इनके प्रति संवेदनहीन व्यवहार कर रही है। किसान कर्ज में डूबा है। नौजवान का भविष्य अंधेरे में है। मुख्यमंत्री के दावों में कोई दम नहीं है। भाजपा सरकार का सारा कामकाज कोरे बयानों से लोगों को बहकाने से ही चल रहा है। किसान अपने को ठगा महसूस कर रहा है।
    पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे अभिषेक यादव ने कहा
    चुनाव के दौरान तो भाजपा नेतृत्व ने कहा था उत्तर प्रदेश के किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। उनकी आय दोगुनी करने का वादा का तो अब भूले से भी कोई नाम नहीं लेता है। मुफ्त बिजली देने की बात से विधानसभा में भाजपा सरकार ने ही इंकार कर दिया। मतलब ये भी चुनावी जुमला था।
    देश के भविष्य नौजवानों के साथ तो भाजपा सरकार और भी बुरा व्यवहार कर रही है।
    छात्र नेता अखिलेश गुप्ता ने कहा बेरोजगारी बढ़ी है। फिर छात्रों की पढ़ाई, हॉस्टल एवं अन्य खर्चें बढ़ाकर दंभी सरकार छात्रों और उनके अभिभावकों से किस बात का बदला लेना चाहती है।
    वैसे भी भाजपा सरकार ने गरीबी और बेरोजगारी दोनों को खूब बढ़ावा दिया है।
    लोहिया वाहनी राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र यादव ने कहा भाजपा सरकार एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ, लोगों की नौकरियां छिन गई। किसी को रोजगार नहीं मिला वैसे भी उत्तर प्रदेश में किसान, नौजवान दोनों का भविष्य अनिश्चित और असुरक्षित है। आखिर भाजपा कोई भी काम क्यों नहीं करना चाहती है यात्रा में मुख्य रूप से विधायक पंकज पटेल, ननकू यादव, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी,अशोक यादव, राहुल यादव राममूर्ति सरोज, दीनानाथ सिंह रमापति यादव महावीर यादव रामजतन, इंजीनियर ललित संघर्ष यादव, राजवीर यादव,अनुपमा पटेल अविनाश विद्यार्थी आशुतोष तिवारी अवनीश यादव इंजीनियर अभिषेक अमित ठाकुर राज साहनी,बच्चा यादव, हर्षित पंकज यादव आदि

    मछलीशहर व पवारा पुलिस मुठभेड़ में 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोलीअभियुक्तगण के कब्जे से 04 लाख 20 हजार नकद, 01 तमंचा 0.315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 0.315 बोर , 01 खोखा 0.315 बोर व एक मोटरसाइकिल बरामद
    अपना दल (एस) ने पार्टी कार्यालय पर ज्योतिबा राव फुलेकी जयंती धूमधाम से मनाई गयी
    भाजपा की स्थापना 1980 में हुई थी, लेकिन इसकी जड़ें भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed