• Thu. Mar 19th, 2026
    Share

    खुद को सरकारी कर्मचारी बता कर रंगदारी मांगने व जालसाजी करने वाले अभियुक्त को थाना तेजीबाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार-

    एक महिला वादिनी द्वारा थाना तेजीबाजार पर लिखित शिकायत साक्ष्य सहित दिया गया कि अनिल सोनकर जो खुद को जिलाधिकारी महोदय जौनपुर कार्यालय का सेक्रेट्री बता रहे है। जमीन सम्बन्धी विवाद निस्तारण के नाम पर चालीस हजार रूपये की की रंगदारी मांग रहे है,रंगदारी न देने पर हाथ पैर तोड डालने, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई है। प्राप्त शिकायत पर जांच कर त्वरित कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष तेजीबाजार द्वारा अनिल सोनकर के विरुध्द मु0अ0सं0-18/2023 धारा 386, 419, 420, 170, 504, 506 पंजीकृत कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जाने लगा। डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में थाना तेजीबाजार पुलिस टीम द्वारा अनिल सोनकर पुत्र स्व0 संतू सोनकर निवासी नाथूपुर थाना जाफराबाद जौनपुर उम्र करीब 32 वर्ष को बरईपार चौराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अनिल सोनकर के पास से आधारकार्ड छायाप्रति 11, 02 पैनकार्ड छायाप्रति, 01 बैंकपासबुक छायाप्रति, 02 निर्वाचन कार्ड छायाप्रति, 01 मेडिकल सर्टिफिकेट छायाप्रति, 04 हस्ताक्षर सुदा सादा कागज, 02 आनलाइन खतौनी छायाप्रति, 02 आनलाइन जनसुनवाई प्रार्थनापत्र छायाप्रति, 01 लेखपाल की रिपोर्ट छायाप्रति, 03 प्रार्थना पत्र तथा दो टच मोबाइल बरामद हुआ। थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही के उपरान्त अभियुक्त अनिल सोनकर उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
    1.अनिल सोनकर पुत्र स्व0 संतु सोनकर निवासी नाथूपुर थाना जाफराबाद जौनपुर।
    पंजीकृत अभियोगः-
    1.मु0अ0सं0-18/2023 धारा-386,419, 420,170,504,506 भादवि, थाना तेजीबाजार, जनपद जौनपुर।
    2.मु0अ0सं0-868/2013 धारा-363,366, 376 भादवि व 4 पाक्सो एक्ट, थाना कोतवाली, जनपद जौनपुर।
    बरामदगी का विवरण-
    आधारकार्ड छायाप्रति 11, 02 पैनकार्ड छायाप्रति, 01 बैंकपासबुक छायाप्रति, 02 निर्वाचन कार्ड छायाप्रति, 01 मेडिकल सर्टिफिकेट छायाप्रति, 04 हस्ताक्षर सुदा सादा कागज, 02 आनलाइन खतौनी छायाप्रति, 02 आनलाइन जनसुनवाई प्रार्थनापत्र छायाप्रति, 01 लेखपाल की रिपोर्ट छायाप्रति, 03 प्रार्थना पत्र तथा दो टच मोबाइल।
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
    1.श्री संतोष कुमार पाठक, थानाध्यक्ष थाना तेजीबाजार, जौनपुर।
    2.उ0नि0 श्री राजेश राम, थाना तेजीबाजार जौनपुर।
    3.हे0का0 अनंत यादव, थाना तेजीबाजार जौनपुर।
    4.का0 संदीप कुमार, थाना तेजीबाजार जौनपुर।

    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ
    हजरत अली की शाहादत पर अली—अली, हाय अली की सदा से गूंज उठा शिराज—ए—हिंद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *