• Wed. May 13th, 2026
    Share

    25 जनवरी को मनाया जाएगा 13वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस

    अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 25 ज उच्चनवरी को 13वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

    सभी विभागों के कार्यालयों में व समस्त मतदान केंद्रों पर मतदाता शपथ दिलाई जायेगी। मुख्य कार्यक्रम टी डी इन्टर कालेज में दिन में 12 बजे से आयोजित है। नगर के सभी इन्टर व डिग्री कालेज से छात्र छात्राएं अपने कालेज से मतदाता जागरूकता रैली लेकर मुख्य कार्यक्रम स्थल टी डी इन्टर कालेज पहुंचेगे, जहाँ पर मतदाता जागरूकता विषय पर रंगोली, मेहंदी व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित होगी, तथा विजेताओं व उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा तथा उपस्थित सभी लोगों को 01 बजे जिलाधिकारी महोदय मनीष कुमार वर्मा जी द्वारा मतदाता शपथ दिलाया जायेगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *