• Thu. Mar 19th, 2026

    महाकुम्भ-2025 के माघी पूर्णिमा स्नान के दृष्टिगत जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम के साथ मछलीशहर रोडवेज परिसर में प्रयागराज महाकुम्भ जाने वाले श्रद्धालुओं को निःशुल्क बिस्कुट, पेयजल, फल एवं सूक्ष्म जलपान, मिष्ठान आदि का वितरण किया।

    BySatyameva Jayate News

    Feb 11, 2025
    Share

    जौनपुर

    इस दौरान जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए कहा कि हर्ष का विषय है कि मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल निर्देशन में दिव्य भव्य महाकुम्भ-2025 का आयोजन किया गया है, जनपद में जितने भी श्रद्धालु अन्य जनपदों/प्रान्तो से आ रहे है, उन्हे सम्मान के साथ सुगमतापूवर्क यातायात, सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाएगी।
    जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से तथा शासन के निर्देश के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा जनपद के शाहगंज, मुगराबादशाहपुर, बदलापुर सहित समस्त बस स्टेशनों पर निःशुल्क बिस्कुट, पेयजल इत्यादि की व्यवस्था की गयी। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे।
    जिलाधिकारी ने समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह सहित अन्य समाजसेवी संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था किए जाने पर सराहना की।
    इस अवसर पर ज्वांइट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, इशिता किशोर, एआरएम रोडवेज ममता चौबे, ई0ओ0, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *