• Wed. May 13th, 2026

    नाबालिगो को वाहन चलाते हुए पकडे जाने पर अभिभावकों पर 25000 का लगेगा जुर्माना डीएम ने जारी किया आदेश

    BySatyameva Jayate News

    Nov 5, 2023
    Share

    जौनपुर  जिलाधिकारी द्वारा गत दिवस सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में नाबालिगों द्वारा सड़कों पर वाहन चलाते हुए पाए जाने पर उनके अभिभावकों पर रू. 25000 का जुर्माना लगाए जाने के आदेश दिया गया था।

             उक्त आदेश के अनुपालन में आए दिन लगभग दो से तीन नाबालिगों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है, जिसपर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका चालान करने के साथ ही अभिभावकों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। 

                ट्रैफिक इंस्पेक्टर जी०डी० शुक्ला ने अवगत कराया है कि शुक्रवार को भी 02 नाबालिग वाहन चालकों का चालान काटने के साथ ही उनके अभिभावकों पर रू. 25000 का जुर्माना लगाया गया। अतः अभिभावकों से अपील की जाती है कि आदेश को गंभीरता से ले अन्यथा नाबालिगों द्वारा सड़कों पर वाहन चलाए जाने एवं यातायात नियमों के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर अभिभावक स्वयं उत्तरदायी होंगे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *