• Sat. Jun 13th, 2026

    मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान, सफलता के साथ नेतृत्व क्षमता विकसित करने का संदेश

    Share

    जौनपुर। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के लखनऊ से प्रसारित प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह का सीधा प्रसारण भी देखा गया।

    समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की जनपद स्तरीय मेधा सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को चेक, प्रशस्ति-पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा में राज्य स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त करने वाले विजय यादव को विशेष रूप से सराहा गया।

    हाईस्कूल में राजशेखर सिंह ने 95.50 प्रतिशत अंक के साथ जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि इंटरमीडिएट में रजनीश श्रीवास्तव 91.40 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष पर रहे। जिले में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 90.07 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट का परिणाम 74.47 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जगदीश नारायण राय, एमएलसी ब्रजेश सिंह ‘प्रिंसु’, जिलाध्यक्षों एवं अन्य वक्ताओं ने मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक सफलता ही नहीं, बल्कि संवाद कौशल, निर्णय क्षमता और नेतृत्व गुण विकसित करने की भी सलाह दी।

    समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि ये प्रतिभाशाली विद्यार्थी भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर जौनपुर और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed