• Tue. Jul 7th, 2026

    16 जुलाई को निकलेगा ऐतिहासिक अलम नौचंदी व जुलूस-ए-अमारी

    Share

    आयोजकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, बिजली, सुरक्षा, सड़क और पेयजल समेत बेहतर व्यवस्थाओं की मांग

    जौनपुर। पूर्वांचल के प्रसिद्ध ऐतिहासिक अलम नौचंदी और जुलूस-ए-अमारी का आयोजन 16 जुलाई को होगा। यह जुलूस पुरानी बाजार स्थित इमामबाड़ा दालान से शुरू होकर बेगमगंज के सदर इमामबाड़ा तक निकाला जाएगा। आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

    जुलूस को लेकर मंगलवार सुबह आयोजकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की। उन्होंने दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जुलूस मार्ग की सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, साफ-सफाई और पोर्टेबल शौचालय की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है। साथ ही पुलिस, पीएसी, महिला पुलिस बल और एम्बुलेंस की पर्याप्त तैनाती की मांग भी उठाई गई है।

    आयोजकों का कहना है कि जुलूस मार्ग पर कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हैं और कुछ जगहों पर जलनिकासी व प्रकाश व्यवस्था की समस्या बनी हुई है। उन्होंने इन कमियों को समय रहते दूर कराने की अपील की है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    आयोजन के दौरान विश्व विख्यात शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे रुशैद साहब दिल्ली मजलिस को संबोधित करेंगे। प्रशासन से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक इंतजाम समय पर पूरा करने की अपेक्षा जताई गई है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *